Samachar Nama
×

कोरोना से जंग जीतने के बावजूद भाजपा पार्षद शाहीन अख्तर जिंदगी से जंग हार गईं, सेक्टर-9 अस्पताल में ली अंतिम सांस

दुर्ग जिले के भिलाई में कोरोना से जंग जीतने वाली भाजपा की पार्षद शाहीन अख्तर जिंदगी से जंग हार गईं। आज उनकी मौत हो गई। सेक्टर-9 अस्पताल में कल ही भर्ती कराया गया था। नगर निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 67 सेक्टर-8 की पार्षद थीं। भिलाई की भाजपा पार्षद शाहीन अख्तर का आई.एम.आई खुर्सीपार में
कोरोना से जंग जीतने के बावजूद भाजपा पार्षद शाहीन अख्तर जिंदगी से जंग हार गईं, सेक्टर-9 अस्पताल में ली अंतिम सांस

दुर्ग जिले के भिलाई में कोरोना से जंग जीतने वाली भाजपा की पार्षद शाहीन अख्तर जिंदगी से जंग हार गईं। आज उनकी मौत हो गई। सेक्टर-9 अस्पताल में कल ही भर्ती कराया गया था। नगर निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 67 सेक्टर-8 की पार्षद थीं।

भिलाई की भाजपा पार्षद शाहीन अख्तर का आई.एम.आई खुर्सीपार में कोरोना का उपचार हो रहा था। शुक्रवार को ही डिस्चार्ज होकर घर लौटी थी। लेकिन, तबीयत फिर से बिगड़ गई। फिर उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल भी भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल में उनकी कोरोना की जांच दोबारा से की गई थी। जिसकी रिपोर्ट आज निगेटिव आई है।
जानकारी के मुताबिक महिला पार्षद पिछले पखवाड़ेभर से कोरोना से जंग लड़ रही थी। उनका बेटा मो. आसिफ (आसू) भी संक्रमित था। आसू भी डिस्चार्ज हो चुका है। आपको बता दें कि पार्षद शाहीन अपने सरल और सहज व्यवहार के लिए भिलाई निगम में जानी जाती थीं। 2015 का यह चुनाव उन्होंने जीत दर्ज की थी। उनके देहांत के बाद भाजाप के पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय समेत भाजपा पार्षदों ने निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Share this story