Samachar Nama
×

farmers protest: कृषि कानूनो को लेकर सिद्धू ने साधा केंद्र पर निशाना

केंद्र सरकार द्वारा नए कृषि कानूनों को संसद में प्रस्तावित करने के बाद से ही इन कानूनों के देश भर में विरोध हो रहा है। इन कानूनों के खिलाफ नाराज किसानो ने बीते दो महीनो से भी ज्यादा समय से दिल्ली बॉर्डर समेत कई जगहों पर धरना दे रखा है। इसी मुद्दे को लेकर
farmers protest: कृषि कानूनो को लेकर सिद्धू ने साधा केंद्र पर निशाना

 

farmers protest: कृषि कानूनो को लेकर सिद्धू ने साधा केंद्र पर निशाना

केंद्र सरकार द्वारा नए कृषि कानूनों को संसद में प्रस्तावित करने के बाद से ही इन कानूनों के देश भर में विरोध हो रहा है। इन कानूनों के खिलाफ नाराज किसानो ने बीते दो महीनो से भी ज्यादा समय से दिल्ली बॉर्डर समेत कई जगहों पर धरना दे रखा है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी लम्बे समय बाद अब राजनीति में लौटते हुए दिखाई दे रहे है। सार्वजनिक जगहों पर बेबाकी से बात रखने के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू ने किसान बिल को लेकर केंद्र पर निशाना साधते कटाक्ष किया है।

ट्वीट कर साधा निशाना

farmers protest: कृषि कानूनो को लेकर सिद्धू ने साधा केंद्र पर निशाना

नवजोत सिंह सिद्धू ने फार्मर प्रोटेस्ट और फार्म लॉ हैशटैग का उपयोग करते हुए लिखा है, “ये काले क़ानूनों की तहज़ीब है जनाब, ये क़ैद कर खाना देने की बात करते हैं। इसके बाद उन्‍होंने एक दूसरा ट्वीट लिखा- वो आएंगे नए वादे लेकर, तुम पुरानी शर्तों पर ही क़ायम रहना।”

इमरान खान के समारोह में जाने के बाद से आ गए था निशाने पर

farmers protest: कृषि कानूनो को लेकर सिद्धू ने साधा केंद्र पर निशाना

मालूम हो की इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू लम्बे समय तक राजनीति से दूरी बनाये हुए थे। दरअसल सिद्धू पकिस्तान के पीएम इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पकिस्तान गए थे। इसके बाद से ही उनका देश भर में काफी विरोध होने लगा था। जिसके बाद से उन्होंने राजनीतिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी।

किसान आंदोलन से कि वापसी

farmers protest: कृषि कानूनो को लेकर सिद्धू ने साधा केंद्र पर निशाना

किसान आंदोलन शुरू होने के बाद से एक बार फिर से नवजोत सिंह सिद्धू को वापसी करने के लिए मानो संजीवनी सी मिल गयी है। वे इन दिनों अक्सर कर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते रहते है। गौरतलब है की नवजोत सिंह सिद्धू को उनके व्यंगय और शायराने अंदाज के लिए जाना जाता है।

 

 

Share this story