Samachar Nama
×

ऑटो में सवारी बैठाने के विवाद पर तलवार से हमला, महिला को ईंट मारी

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ऑटो चालक के बीच सवारी बैठाने का विवाद इतना बढ़ गया कि तलवार और लाठियां चल गईं। एक ऑटो चालक पर दूसरे ऑटो चालक और उनके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल जिस शख्स को गंभीर चोंट आई है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोप के मुताबिक स्वराज ने धर्मू से कहा कि आशीष मेरा आदमी है, झगड़ा करेगा तो जान से मार दूंगा। फिर शांत होकर धर्मू वहां से आटो लेकर चला गया। शनिवार को शाम 7 बजे धर्मू अपने घर के पास खड़ा था। उसी समय स्वराज अपने साथी साहिल कुर्रे के साथ आया और तेरे को उस दिन समझाया था, तू नहीं माना और मेरे आदमी से झगड़ा कर रहा था कहते हुए गाली-गलौज करने लगा।

जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी धर्मू बंजारे आटो चलाता है। एक सप्ताह पहले मंदिर चौक में वह आटो लेकर खड़ा था। उसी जगह पर आशीष आटो चालक भी रहता है। दोनों यहीं से अपनी-अपनी गाड़ियों में सवारी भरने का काम करते हैं। कुछ दिन पहले एक सवारी को लेकर दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं की स्थिति निर्मित हुई थी। घटना के बाद आशीष ने धर्मू को मेरी सवारी को बैठाता है बोलकर विवाद किया और मोबाइल से किसी स्वराज नाम के व्यक्ति से बात करवाई।
स्वराज अपने हाथ में तलवार रखा था। जान से मारने की नीयत से स्वराज ने तलवार से धर्मू के सिर पर वार कर दिया। इस बीच धर्मू के पिता अवध बंजारे ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने तलवार से उसको भी मार दिया। जिससे उसके कंधों पर चोट लगी है। आरोपी साहिल ने उसकी पत्नी सीमा बंजारे को ईंट से फेंककर मार दिया। पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है।

Share this story