Samachar Nama
×

अलवर: रामनवमी पर पांच ग्रह-नक्षत्रों का संयोग:शुभ योग, 20 अप्रैल की रात 12.44 से 21 अप्रैल की रात 12.36 बजे तक नवमी तिथि

रामनवमी पर इस बार 5 ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है, जो इस दिन की शुभता में वृद्धिकारक होगा। इसके पहले ऐसा योग वर्ष 2013 में बना था।चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन 21 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। 20 अप्रैल की रात 12.44 से 21 अप्रैल की रात 12.36 बजे तक नवमी तिथि है।
अलवर: रामनवमी पर पांच ग्रह-नक्षत्रों का संयोग:शुभ योग, 20 अप्रैल की रात 12.44 से 21 अप्रैल की रात 12.36 बजे तक नवमी तिथि

रामनवमी पर इस बार 5 ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है, जो इस दिन की शुभता में वृद्धिकारक होगा। इसके पहले ऐसा योग वर्ष 2013 में बना था।चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन 21 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। 20 अप्रैल की रात 12.44 से 21 अप्रैल की रात 12.36 बजे तक नवमी तिथि है। भगवान श्रीराम का जन्म कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजे हुआ था।

संयोगवश 21 अप्रैल काे दाेपहर 12 बजे भगवान राम की जन्म कुंडली के अनुसार इस दिन सुबह 8 बजे से 22 अप्रैल की सुबह 8.15 बजे तक अश्लेषा नक्षत्र, पूरे दिन लग्न में स्वग्रही चंद्रमा, पूरे दिन सप्तम भाव में स्वग्रही शनि, पूरे दिन दशम भाव में सूर्य, बुध और शुक्र रहेगा और दिन बुधवार रहेगा। ग्रहों की यह युति इस दिन को मंगलकारी बनाएगी।

इस दिन की गई पूजा आैर खरीदारी समृद्धि दायक और शुभता लाने वाली होगी। इस दिन शनि दसवीं राशि में रहेगा, जाे उसकी स्वयं की राशि है।इसके अलावा 20 अप्रैल काे सुबह 6.53 से 21 अप्रैल काे सुबह 7.59 बजे तक बुध पुष्य नक्षत्र व 21 अप्रैल काे सुबह 7.59 से रात 12.36 बजे तक रवि याेग भी है।

Share this story