आईपीएल के प्रत्येक सीज़न में पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी
क्रिकेट के खेल में गेंदबाजों की भूमिका भी काफई महत्वपूर्ण होती है और टी-20 जैसे फटाफट क्रिकेट के प्रारूप में आज के समय में गेंदबाज ही टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाते हैं। दुनिया भर में खेली जानी वाली विभिन्न टी-20 लीग्स में गेंदबाजों पर ज्यादा विश्वास दिखाया जाने लगा है।
इंडियन प्रीमियर लीग की बात करें तो इस टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन विकेट लेने के मामले में भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। अभी तक आईपीएल में खेले गए 11 संस्करणों में लसिथ मलिंगा ने सबसे ज्यादा 154 विकेट लिए हैं, तो भारत के लिए अमित मिश्रा ने सबसे ज्यादा 146 विकेट लिए हैं। लेकिन हम यहां बात करेंगे एक सीज़न में सर्वाधिक विकेट लेकर पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाजों के बारे में।
सीजन | विजेता खिलाड़ी | टीम | मैच | विकेट |
2008 | सोहेल तनवीर | राजस्थान रॉयल्स | 11 | 22 |
2009 | आरपी सिंह | डेक्कन चार्जर्स | 16 | 23 |
2010 | प्रज्ञान ओझा | डेक्कन चार्जर्स | 16 | 21 |
2011 | लसिथ मलिंगा | मुंबई इंडियंस | 16 | 28 |
2012 | मोर्ने मार्कल | दिल्ली कैपिटल्स | 16 | 25 |
2013 | ड्वेन ब्रावो | चेन्नई सुपर किंग्स | 18 | 32 |
2014 | मोहित शर्मा | चेन्नई सुपर किंग्स | 16 | 23 |
2015 | ड्वेन ब्रावो | चेन्नई सुपर किंग्स | 17 | 26 |
2016 | भुवनेश्वर कुमार | सनराइजर्स हैदराबाद | 17 | 23 |
2017 | भुवनेश्वर कुमार | सनराइजर्स हैदराबाद | 14 | 26 |
2018 | एंड्रू टाई | किंग्स इलेवन पंजाब | 14 | 24 |
2019 | इमरान ताहिर | चेन्नई सुपर किंग्स | 17 | 26 |